फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूल में कहासुनी के बाद दो छात्रों समेत तीन पर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। कस्बे के एक स्कूल में हुई कहासुनी के बाद कक्षा दस के दो छात्र और उसके चाचा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला में उपचार दिलाया। मामले की जांच की जा रही है।
चौकी में तहरीर देते हुए छात्र के परिजनों ने बताया कि कस्बा निवासी कक्षा दस का छात्र मोहम्मद उबैद और शारिम का स्कूल में पढ़ने वाले एक अन्य छात्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि स्कूल से छुट्टी के बाद छात्र ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया और लावड़ चौराहे पर उबैद और शारिम को रोककर उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर उबैद का चाचा मोहम्मद फरहान मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी ली। पुलिस ने घायल मोहम्मद उबैद, शारिम और मोहम्मद फरहान को उपचार के लिए सीएचसी दौराला भेजा।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें