फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रात भर बिजली गुल, महिलाओं का बिजलीघर पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हंसापुर रोड स्थित 400 केवीए ट्रांसफार्मर में खराबी आने से बनी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। कस्बे के हंसापुर रोड स्थित 400 केवीए ट्रांसफार्मर में खराबी आने से उससे जुड़े पूरे मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति रविवार रात ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बिजली नहीं होने से पेयजल संकट के साथ बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार दोपहर तक भी आपूर्ति बहाल नहीं होने पर मोहल्ले की महिलाएं बिजलीघर पहुंचीं और कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की। महिलाओं का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई। विरोध जताने वालों में पिंकी, कलावती, नफीसा, गुलिस्ता और अनीता समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं। महिलाओं के विरोध के बाद विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य तेज कराया। अपराह्न करीब तीन बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उपभोक्ताओं ने विद्युत कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते खराबी दूर कर दी जाती तो पूरी रात लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजलीघर के अवर अभियंता (जेई) विजयपाल सिंह ने बताया कि 400 केवीए ट्रांसफार्मर की कोयल में खराबी आ गई थी। तकनीकी टीम ने मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें