फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन को लेकर मेरठ में विवाद, पथराव में छह लोग घायल, तीन गिरफ्तार

Mon, 30 Mar 2020 07:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर मेरठ में दो पक्षों में पथराव हो गया। जिसमें छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के चलते सरकार द्वारा लॉकडाउन कराने के बावजूद भी कुछ लोग रुक नहीं रहें हैं। लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर सोमवार को लिसाड़ी गेट की तारापुरी में मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तारापुरी में आरा मशीन वाली गली निवासी रहीस पुत्र इकबाल ने बताया कि गली के लोगों ने सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन के आदेश का मजाक बनाया हुआ है। इसी के चलते वह अपनी गली में बल्ली लगाकर लोगों को घरों से न निकलने की हिदायत दे रहे थे। आरोप है कि उसके चाचा सरफराज का साला आबिद जो गली में ही रहता है, वह बल्ली लगाने का विरोध करने लगा। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। पड़ोस के लोगों ने आकर दोनो में समझौता करा दिया। 

यह भी पढ़ें: Corona Virus Update: मेरठ में फिर मिले छह नए मरीज, लोगों में बढ़ी दहशत, संख्या बढ़कर हुई 19
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि थोड़ी देर बाद आबिद अपने साथ करीब 50-60 लोगों को लेकर रहीस के घर पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष तमंचा लेकर भी आया था। जिसने गोली चलाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि तमंचे से गोली नहीं चली। एक पक्ष से आबिद, सरफराज, इमरान और दूसरे तरफ से रहीस व उसका भाई अनीस, राशिद घायल हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दानिश, मोनिस और सुल्तान को हिरासत में ले लिया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों ने एक- दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना कि दोनों पक्षों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें