फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus Update: मेरठ में फिर मिले छह नए मरीज, लोगों में बढ़ी दहशत, संख्या बढ़कर हुई 19

Mon, 30 Mar 2020 06:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सोमवार को कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं। कोरोना के मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिए फिर से एक बुरी खबर आई है। शहर में कोरोना के छह नए मरीज मिलने से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। उधर, स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। जनपद में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 19 हो गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को 382 टीमों द्वारा 24 क्षेत्रों में 49661 घरों का भ्रमण कर 265189 लोगों की आबादी का सर्वे किया गया। जिसमें पांच संदिग्ध व्यक्तियों को सुभारती मेडिकल कॉलेज और 310 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन में रखा गया। सोमवार को कुल 17 सैंपल्स की जांच की गई। जिनमें छह नए केस मिले हैं। अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

शहर में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या से लोगों में दहशत पैदा होने लगी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस- प्रशासन उन लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। जो इन मरीजों के संपर्क रहे हैं।
विज्ञापन


मेरठ में ऐसे फैला कोरोना
अधिकारियों का कहना है कि खुर्जा के रहने वाले शख्स द्वारा महाराष्ट्र से आकर मेरठ में रहने के दौरान यह वायरस फैला है। सभी पॉजिटिव मरीजों को अलग वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि उन इलाकों को धीरे- धीरे सील किया जा रहा है जहां- जहां ये मरीज रहे हैं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें