फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में तीन नये खेलों को हरी झंडी

Wed, 26 Aug 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को सीसीएसयू की स्पोर्ट्स काउंसिल की बैठक हुई। इसमें कई अहम फैसले किए गए। विवि खेल कैलेंडर में सीसीएसयू की ओर से तीन नए खेल शामिल किए गए हैं। रोमन कुश्ती, सर्कल कबड्डी और लॉन टेनिस में भी विवि अपनी टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की प्रतियोगिताओं में भेजेगा।
विज्ञापन


विवि कैंपस में एथलेटिक ट्रैक और मल्टी परपज हॉल बनाएगा। कुलपति ने खेल विकास के लिए सहमति जताई है। विवि के पास बजट की कमी नहीं है, लिहाजा योजना परवान चढ़ने की पूरी उम्मीद है। स्पोर्ट्स कोटे से एडमिशन के लिए कमेटी गठित की गई है।


कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में स्पोर्ट्स काउंसिल की बैठक हुई। सत्र 2015-16 में रोमन कुश्ती पुरुष और महिला, सर्कल कबड्डी पुरुष और महिला लॉन टेनिस की टीम ऑल इंडिया पर खेलने के लिए भेजना तय किया। विवि अब इन इवेंट्स में भी टीम भेजेगा। 29 अगस्त को खेल दिवस पर विवि अपने मेडल विजेता खिलाड़ियों का सम्मान करता है, इस बार उस दिन रक्षाबंधन होने की वजह से समारोह स्थगित किया है।
विज्ञापन


त्योहार होने की वजह से खिलाड़ी उस दिन कम आते। 15 सितंबर तक कोई भी तिथि तय कर समारोह किया जाएगा। खिलाड़ियों की किट खरीदने के लिए कमेटी गठित की गई है। बैठक में ब्रांडेड किट देने की बात हुई थी। पिछले सत्र में एथलेटिक टीम द्वारा कोच और मैनेजर से अभद्रता करने की शिकायत भी रखी गई।

इसकी भी जांच करने के लिए कमेटी गठित की। स्पोर्ट्स कोटे के एडमिशन के लिए स्पोर्ट्स काउंसिल के चेयरमैन की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है। यह जल्द ही योग्य प्रवेशार्थियों का ट्रायल कराएगी। बैठक स्पोर्ट्स काउंसिल के चेयरमैन डॉ. नरेश मलिक और स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. जीएस रूहल मौजूद रहे।

अन्नू को विवि भाला करेगा भेंट
अंतरराष्ट्रीय जैवलिन थ्रोवर अन्नू रानी को सीसीएसयू भाला भेंट करेगी। करीब तीन साल पहले विवि ने अन्नू को भाला दिया था। शर्त यह थी कि जब तक वह विवि की ओर से खेलेगी भाला उसके पास रहेगा। अब वह विवि की छात्रा नहीं है, लेकिन विवि को तीन साल लगातार ऑल इंडिया लेवल पर गोल्ड मेडल दिलाया है। काउंसिल ने उसे भाला भेंट करने का निर्णय किया है।

एथलेटिक ट्रैक, मल्टी परपज हॉल बनाने का प्रस्ताव
विवि के खेल मैदान में एथलेटिक ट्रैक और मल्टी परपज हॉल बनाने की योजना है। काउंसिल में कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने खेल विकास के लिए इस पर प्रस्ताव बनाने को हरी झंडी दी। विवि के पास बजट की कमी नहीं है। मल्टी परपज हॉल बनता है तो इंडोर गेम्स उसमें हो सकेंगे। विवि का इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें