फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 168 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना के मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। बुधवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 3775 सैंपलों में 168 नए मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मृतकों में 75 वर्षीय व्यक्ति ललियाना, 22 वर्षीय गंगानगर और 23 वर्षीय माछरा के थे।
विज्ञापन

कोरोना से अब तक 325 की मौत हो चुकी है। नए मरीजों में 4 स्वास्थ्य कर्मी, दो शिक्षक, अधिवक्ता, घरेलू महिलाएं, स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा और कारोबारी शामिल हैं। कोरोना मरीजों की संख्या 14304 हो गई है। 108 मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह अब तक 12533 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। 1446 एक्टिव मरीज हैं और 770 लोग होम आइसोलेशन में हैं। नए मरीज थापर नगर, विजयनगर नेहरू नगर, गंगानगर, मलियाना, बागपत रोड, लाला का बाजार, जय भीम नगर, मवाना रोड, शास्त्री नगर और राजेंद्र नगर आदि के रहने वाले हैं।
वहीं सरकारी विभागों के कर्मचारियों और उनके परिवार वालों के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली जाएगी।
मरीजों को मिले बेहतर इलाज
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में हिदायत दी कि कोरोना के साथ-साथ नॉन कोविड मरीजों को भी बेहतर इलाज दिया जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के बाद कोरोना के मरीज बढ़ सकते हैं। इसको लेकर तैयारी कर लें, साथ ही सरकार की योजनाएं जैसे आयुष्मान आदि के तहत मरीजों का इलाज शुरू किया जाए। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, डॉ. धीरज बालियान, डॉ. केएन तिवारी और डॉ. प्रीति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें