माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) की ओर से 30-31 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित बाल रोग विशेषज्ञों की कार्यशाला में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के तीन बाल रोग विशेषज्ञों को पुरस्कृत किया गया।
डॉ. देवांश यादव और डॉ. सत्य गुप्ता को अवार्ड फॉर सोशल पीडियाट्रिक्स और डॉ. रिषभ गुप्ता को यंग पीडियाट्रिशन फॉर बेस्ट रिसर्च पुरस्कार मिला। डॉ. देवांश और डॉ. सत्य गुप्ता ने मिर्गी रोगों पर थीसिस (शोध प्रबंध) तैयार की थी। इन्हें 11 हजार रुपये, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र मिला। डॉ. रिषभ को पांच हजार रुपये, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र मिला। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा वर्मा ने इसे विभाग के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब विभाग को क्षेत्रीय स्तर पर ऐसे पुरस्कार मिले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह लखनऊ में आयोजित आईएपी न्यूकॉन (राष्ट्रीय स्तर) में डॉ. कोमल शर्मा को पोस्टर प्रस्तुति में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था।