फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निर्माणाधीन दुकानों की सटरिंग गिरने से तीन मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र की बिनौली रोड स्थित सीमेंट फैक्टरी के निकट शुक्रवार शाम निर्माणाधीन दुकानों पर लिंटर डालने के दौरान सटरिंग गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने घायल रिंकू, विजयपाल और हरेंद्र निवासी मोहल्ला मंडी चमारान सरधना को तत्काल बराबर में स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
गांव जुल्हेड़ा निवासी किसान धानू सिंह अपने खेत में दुकानों का निर्माण करा रहा है। शुक्रवार शाम निर्माणाधीन दुकानों पर लिंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक लिंटर के सहारे के लिए लगाई गई सटरिंग भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आकर वहां कार्य कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया तथा घायलों को तुरंत द्रोण अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों मजदूरों की हालत खतरे से बाहर बताते हुए उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया। हादसे के बाद निर्माण कार्य तत्काल रोक दिया गया। गनीमत रही कि सटरिंग गिरने के समय अधिक मजदूर उसकी चपेट में नहीं आए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हालांकि हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें