मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने कस्बा हर्रा निवासी 22 वर्षीय वाहिद के पेट से लिवर से जुड़ी लगभग 3 किलो की रसौली ऑपरेशन कर निकाली। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. धीरज राज के नेतृत्व में डॉ.रिजवान खान, डॉ.शोएब खान, डॉ.शुभम यादव, डॉ.श्वेता सिंह और डॉ.अधर्व त्यागी और असिस्टेंट शादाब की टीम ने यह सर्जरी की।
डॉ. धीरज राज ने बताया कि वाहिद पिछले कई वर्षों से यकृत (लीवर) के निचले हिस्से में एक बड़ी जटिल समस्या थी। युवक को पेट में दर्द और उल्टी की लगातार शिकायत थी। जांच में पता चला कि करीब तीन किलो की रसौली है। इस जटिल और 5 घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान रसौली निकाली गई। मरीज स्वस्थ है। शनिवर को उसकी छुट्टी कर दी गई।