फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा का पूजन कर उपवास खोेला

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। क्षेत्र के गांवों में कान्हा का पूजन करने के बाद श्रद्धालुओं ने उपवास खोला। इस मौके पर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। देर रात तक जगह-जगह भजन-कीर्तन में कान्हा का गुणगान होता रहा। क्षेत्र के माछरा, नंगली अब्दुल्ला, खंद्रावली, कासमपुर, भटीपुरा, स्वामीपुरा, गोविन्दपुरी, रहदरा, रछौती, हसनपुर कलां, शोल्दा, मुंडाली, नंगलामल, मऊखास, सिसौली, समयपुर, अटौला, लोटी आदि गांवों में कान्हा का गुणगान किया गया। उपवास खोलने के लिए घरों में मिष्ठान आदि तैयार किए गए। देर रात चंद्र दर्शन के बाद उपवास खोला गया। गांव नंगलामल में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भव्य झांकी ने मन मोहा। भाजपा मंडल सुमित राणा, शैंकी शर्मा, कर्मवीर तोमर, विचित्र तोमर, श्रीओम शर्मा, नितिन तोमर, विपिन तोमर, रविंद्र शर्मा, रोहित सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें