फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अचानक गिरी मकान की छत, छह लोग घायल, युवती की हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर

Mon, 31 Aug 2020 12:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मकान की छत गिर गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में बरुकी क्षेत्र के गांव फतनपुर में रविवार रात को एक मकान की छत गिर गई। छत गिरने से परिवार के छह सदस्य दब गए। इनमें से एक युवती की हालत ज्यादा गंभीर बताई गई है। उसे जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार रात में करीब 12 बजे विजयपाल (47 वर्ष) पुत्र रामकुंवर निवासी ग्राम फतनपुर अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। इसी दौरान अचानक से उनके मकान की कच्ची छत गिर गई। इसमें विजयपाल व परिवार के सदस्य पत्नी बबली (45 वर्ष), दो बेटी ममता (17 वर्ष), प्राची (8 वर्ष) और दो बेटें आशीष (15 वर्ष), निखिल (12 वर्ष) घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों ने इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ममता की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। बाकी का इलाज जनपद के जिला अस्पताल में ही चल रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें