फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरखौदा में दो समुदायों में मारपीट, पथराव और फायरिंग में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा में दो समुदायों में मारपीट, पथराव और फायरिंग में तीन घायल
विज्ञापन

खरखौदा। लोहिया नगर में बृहस्पतिवार देर दो समुदायों में संघर्ष हो गया। मारपीट, पथराव व फायरिंग भी हुई। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात लोहियानगर में मुस्कान और राहुल पक्ष में मारपीट, पथराव व फायरिंग हुई। जिसमें राहुल पक्ष के राहुल पुत्र महेंद्र, नरेंद्र पुत्र रामकिशन व छोटू पुत्र नरेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

राहुल पक्ष के अनुसार, मुस्कान पक्ष नशे के धंधे में लिप्त है। वह जबरन उन्हें भी इस धंधे में शामिल होने का दबाव बना रही थी। उसी को लेकर दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ। जिसमें मुस्कान, उसका पति रिहान, फुरकान, सलमान व अन्य लोगों ने पहले राहुल पक्ष के साथ मारपीट की तथा बाद में जमकर पथराव किया। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। जिसके बाद पुलिस ने अपनी ओर से ही मुस्कान, उसके पति रिहान, फुरकान, सलमान व एक अन्य के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमले सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें