फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक और टेंपों की भिड़ंत में तीन घायल, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बाइक व टेंपो की भिड़ंत के बाद दोनो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए, उनके नोकझोंक हुई। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

हंडिया मोहल्ला निवासी नितिन पुत्र बंगाली सब्जी का ठेला लगाता है। बृहस्पतिवर शाम को नितिन अपनी बाइक से घर लौट रहा था। टेलीफोन एक्सचेंज के पास अचानक सामने आए टेंपो से नितिन की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नितिन और टेंपो सवार विहान और उसका भाई अहान घायल हो गए। दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों को लाठियां फटकार कर भगा दिया और तीनों घायलों को उपचार के लिए भेजा। नितिन के सिर व हाथ में चोट है और उसके दो दांत भी टूटे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बाइक व टेंपो की भिड़ंत में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हुए हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें