फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक ही रात में खंगाले तीन घर, 20 लाख के जेवरात-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही रात में खंगाले तीन घर, 20 लाख के जेवरात-नकदी चोरी
विज्ञापन

गंगानगर (मेरठ)। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर में मंगलवार देर रात चोरों ने फौजी, पुलिसकर्मी और लिपिक के घरों को खंगाल दिया। चोर यहां से 20 लाख रुपये के जेवरात, नकदी सहित अन्य सामान समेटकर ले गए। वारदात को अंजाम देते समय चोरों ने कमरों में सो रहे परिजनों को बाहर से कमरे में बंद कर दिया था। इन वारदात के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाते हुए हंगामा भी किया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर चोरी के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। सीएम योगी के मेरठ दौरे के मद्देनजर पिछले तीन दिन से पुलिस विभाग के अफसर कड़ी सुरक्षा और निगरानी में जुटे थे। इसके बावजूद चोरों ने वारदात कर पुलिस को चुनौती दे दी।
पहली घटना : गांव के बाहरी छोर पर फौजी राजकुमार का मकान है। राजकुमार बरेली में सेवारत हैं। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी मंजिल पर पत्नी प्रिया और दो बच्चों के साथ रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर छोटे भाई सोनवीर और अन्य लोग रहते हैं। मंगलवार रात सभी कमरों में सोए थे। देर रात सीढ़ियों की साइड से चोर घर में घुस गए। सोते हुए ही उनके कमरे के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। इसके बाद दूसरे कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और 20 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह होने पर पड़ोसियों को फोन कर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद पुलिस को चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन

दूसरी घटना : गांव के तोफापुर मार्ग पर रहने वाले गन्ना विकास समिति में लिपिक अमित कुमार का मकान है। चोरों ने यहां भी कमरों में परिवार के लोगों को बंद कर दूसरे कमरे में रखे 60 हजार रुपये चुरा लिए। सुबह चार बजे जागे तो चोरी का पता चला।
तीसरी घटना : गांव के कृष्णपाल के मकान में भी वारदात की गई। कृष्णपाल के बड़े बेटे विनीत दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं और छोटे बेटे नवीन कारागार पुलिस में हैं। नवीन इस समय आजमगढ़ में सेवारत हैं। कृष्णपाल ने बताया कि सुबह गांव में चोरी का शोर मचा तो वह भी वहां चले गए। ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे का सामान फैला था। चोर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के जेवरात और चार हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए।
ग्रामीण बोले, 40 साल बाद गांव में हुई ऐसी वारदात
तीन घरों में चोरी की घटनाओं के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया। इंचौली इंस्पेक्टर जितेंद्र दुबे पहुंचे तो उन्होंने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठा दिए। ग्रामीणों ने कहा कि करीब 40 साल बाद गांव में ऐसी वारदात हुई है। इन वारदात को रेकी कर अंजाम दिया गया है। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शादी वाले घर भी थे निशाने पर
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में कुछ ही दिनों में कई परिवारों में शादियां होनी हैं। तोफापुर मार्ग पर स्थित घर में तो शादी की तैयारी भी चल रही है। उन्होंने आशंका जताई कि चोरों के निशाने पर शादी वाले घर भी थे। यदि पुलिस अलर्ट न हुई तो आगे भी वारदात हो सकती है। उन्होंने कड़ी सुरक्षा और चुराए गए माल को बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें