फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में गिरे तीन मकान, मलबे में दबकर दंपती घायल

विज्ञापन
मंडावली-गांव हुकूमतपुर केशो में गिरी मकान की कच्ची छत।स्रोत-ग्रामीण - फोटो : katra news
विज्ञापन
बिजनौर। नगीना देहात, अफजलगढ़ और रेहड़ क्षेत्र में बारिश के चलते तीन मकान गिर गए। मलबे में दबने से एक दंपती घायल हो गया।
विज्ञापन



अफजलगढ़/कासमपुरगढ़ी क्षेत्र में तीन दिन से हो रही बारिश से मंगलवार की रात गांव नारायणपुर उर्फ उधोवाला में रोहताश पुत्र बत्तू सिंह का मकान गिर गया। रोहताश व उसकी पत्नी घर के अंदर तथा बच्चे बाहर बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान बारिश के कारण घर ममें पानी भर गया। सतर्कता के चलते सभी लोग घर से बाहर निकल आए थे। रोहताश सिंह ने बताया छत व दीवारों के गिरने से घर का सारा सामान नष्ट हो गया। अब उसके पास रहने के लिए मकान नहीं है। उसने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
रेहड़ क्षेत्र के गांव छजमलवाला में हेमराज सिंह का कच्चा मकान मंगलवार की रात बारिश में भरभराकर गिर गया। इसी गांव के ही राजेश सिंह का मकान भी गिर गया। दोनों घटनाओं में घर में रखे बर्तन, बिस्तर, चारपाई, कपड़े आदि मलबे में दबकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन



नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी बनी निवासी भोपाल सिंह (60) के घर की छत बुधवार की सुबह अचानक गिर गई। भोपा सिंह व उसकी पत्नी गीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव सलावतगर स्थित मुर्गी फार्म में पानी भरने से करीब सात सौ मुर्गों की मौत हो गई। नगर के मोहल्ला जैनुलाबेदीन निवासी आतिफ ने बताया कि सलावतगर पंचायत में उसने एक मुर्गी फार्म संचालित कर रखा है। पानी भरने से मुर्गाों की मौत और दाना खराब होने से उसे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें