फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने पहुंची गुरुग्राम पुलिस, लोगों ने जताया विरोध

Thu, 07 Aug 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
नानौता में बिना स्थानीय पुलिस के पहुंची हरियाणा पुलिस पर नाराजगी जाहिर करते लोग।स्रोत वीडियोग
विज्ञापन
नानौता। नगर के मोहल्ला कानूनगोयान में बुधवार सुबह अचानक से हरियाणा पुलिस की दो गाड़ियों के पहुंचने पर मोहल्लेवासियों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। स्थानीय पुलिस को साथ लिए बगैर पहुंची हरियाणा पुलिस लोगों के विरोध के बाद एक युवक को पूछताछ के लिए लेकर थाना नानौता पहुंची।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गुरुग्राम के उद्योग विहार थाने की पुलिस दो गाड़ियों में मोहल्ला कानूनगोयान निवासी फरजंद चौधरी के घर पहुंची। टीम ने उसके बेटे अब्दुलरहमान उर्फ अब्दुल्ला को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। इस पर लोगों ने हरियाणा पुलिस का बगैर स्थानीय पुलिस के पहुंचने पर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध किया।
हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि अब्दुल रहमान उर्फ अब्दुल्ला को हत्या के मामले में फरार चल रहे उसके साले के संबंध में पूछताछ करने के लिए साथ ले जाया जा रहा है। मोहल्लेवासियों के विरोध पर हरियाणा पुलिस अब्दुलरहमान उर्फ अब्दुल्ला को पूछताछ के लिए थाना नानौता पर लेकर पहुंची, जिससे देर शाम तक पूछताछ चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें