फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीन छात्राओं ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंगानगर। द एवेन्यू पब्लिक स्कूल गंगानगर की छात्राओं ने सीबीएसई नार्थ जॉन क्लस्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। 26 से 28 अगस्त को आगरा के द इंटरनेशनल स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें नार्थ जॉन के 128 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
द एवेन्यू पब्लिक स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा मितांशी चौहान और नंदिनी सिंह, कक्षा छह की छात्रा अवनी प्रधान ने अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मुख्य रहे अतिथि डीसीपी सैयद अली अब्बास एवं विशिष्ट अतिथि राहुल पालीवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर सीबीएसई नार्थ जॉन क्लस्टर फुटबॉल प्रतियोगिता भी 23 से 28 अगस्त तक उमा पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में हुई। इसमें द एवेन्यू पब्लिक स्कूल की अंडर-14 और 19 फुटबॉल टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। प्रधानाचार्य मनीष एम सैनी ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें