फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 24 सितंबर निर्धारित की गई है। नौ नवंबर को परीक्षा होगी। योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जाती है। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

कक्षा सात की परीक्षा पास करने या किसी राजकीय-मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत छात्र योजना की पात्रता रखते हैं। परीक्षा में नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल या राजकीय आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र भाग नहीं ले सकेंगे। जिनकी वार्षिक आय साढ़े तीन लाख से अधिक होगी, वह भाग नहीं ले सकेंगे। परीक्षा निशुल्क है। आवेदक को आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाणपत्र एवं स्वतंत्रता सेनानी संबंधित आरक्षण प्रमाणपत्र देना होगा और प्रमाण पत्र (अगर लागू हो) ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है। साथ ही आवेदन ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के पहले ही निर्गत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आरक्षण प्रमाणपत्र न लगाने वाले विद्यार्थियों को सामान्य श्रेणी का माना जाएगा। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा में आवेदन के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। खंड शिक्षा अधिकारियों को योजना में ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराने को लेकर निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें