फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन हजार लीटर लहन के साथ तीन भट्ठी की नष्ट, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 28 Feb 2023 12:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
नदी में छुपाया लहन, अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

होली का त्योहार नजदीक आते ही अवैध शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। जिस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने सोमवार को लतीफपुर गांव के जंगल में छापा मारते हुए शराब बनाने की तीन भट्ठियों के साथ तीन हजार लीटर लहन नष्ट किया। जबकि आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


होली के त्योहार के मद्देनजर अवैध कच्ची शराब पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी बच्चू सिंह के नेतृत्व में खादर क्षेत्र के कई गांवों में अवैध शराब माफिया की धरपकड़ के लिए छापा मारा। जिससे अवैध शराब माफिया में हड़कंप मचा रहा।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: हादसे के बाद शीतगृह को तोड़ने का काम शुरू, किठौर में टूरिस्ट बस में लूटपाट, पढ़ें-ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने क्षेत्र के गांव लतीफपुर के जंगल में छापा मारते हुए मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने का लहन बरामद किया। शराब माफिया ने लहन को गड्ढे खोदकर पॉलिथीन में रखा हुआ था।

पुलिस ने बरामद करीब तीन हजार लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही मौके पर शराब बनाने के उपकरण और तीन भट्ठियों को नष्ट किया गया। वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर शराब बना रहे चार आरोपी फरार हो गए।

थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि रवि पुत्र गुल्लू, पीतम पुत्र गुरुबक्श सिंह, हरमीत पुत्र काला सिंह, गुरमुख उर्फ बैटरा पुत्र भजन सिंह निवासी लतीफपुर के खिलाफ अवैध शराब से संबंधित मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब माफिया के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और अवैध शराब पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाएगा, जिसके लिए क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें