फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन किसानों की मौके पर मौत, मचा कोहराम

Sat, 15 Feb 2020 01:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

यूपी के बिजनौर जिले में सड़क हादसे में तीन किसानों की मौत हो गई। परिजनों में मचा कोहराम...
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में नूरपुर- मुरादाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से तीन किसानों की जान चली गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। हादसे की वजह से तीनों के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार रात करीब आठ बजे हुआ। नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी शीशराम सिंह (60), खेमचंद (35) और राजेंद्र सिंह (50) किसी कार्य से नूरपुर आए थे। रात में जब वह अपने गांव लौट रहे थे, तो असगरपुरी के पास अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। सिर में गहरी चोट लगने पर तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर नूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: मातम में बदली में खुशियां, एक परिवार के चार लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। तीनों एक ही बाइक पर थे और हेलमेट भी नहीं पहना था। उधर, हादसे के बाद तीनों के परिजन भी मौके पर पहुंचे, उनका रो- रोकर बुरा हाल हो गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें