फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर हाई स्कूल की परीक्षा दे रहे तीन दर्जन छात्र दबोचे, ऐसे खुली पोल

Sat, 22 Feb 2020 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
board exams - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में गणेशपुर के मेजर आसाराम इंटर कॉलेज में आधार कार्ड से से छेड़छाड़ कर परीक्षा दे रहे तकरीबन 31 छात्रों को धर दबोचा। सूचना पर उपजिलाधिकारी ऋषिराज मौके पर पहुंचे और फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को थाने भिजावाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सभी छात्र प्रासंदी देवी इंटर कॉलेज दरियापुर में पंजीकृत हैं। जो गणेशपुर के मेजर आसाराम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड में उम्र कम कराकर हाई स्कूल की परीक्षाएं दे रहे थे।

इस दौरान कॉलेज में निरीक्षण के लिए पहुंचे उप जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों के आधार कार्डों का सत्यापन किया तो उसमें उम्र कुछ और निकली। इस मामले में परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहे तकरीबन तीन दर्जन छात्रों को पुलिस स्कूल बस में भरकर थाने ले गई। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें