टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि बाइक पर सवार तीनों लोग कई फीट उछलने के बाद दूर जाकर गिरे। हादसे में तीनों मां-बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो में सवार दो लोग मौके से भाग निकले, जबकि तीसरे को मौके पर पहुंचे कुछ राहगीरों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा शवों को उठाकर अपने गांव ले गए। पुलिस भी पीछे पीछे गांव पहुंच गई, जहां परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जबकि पुलिस पोस्टमार्टम कराने की बात कह रही थी। देर शाम तक पोस्टमार्टम कराने को लेकर गतिरोध बना हुआ था। कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/