उत्तर प्रदेश से दर्दनाक खबर सामने आई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसा मेरठ के खरखोदा थाना इलाके में धनोटा गांव के पास हुआ। हापुड़ रोड पर बुधवार देर रात रोडवेज बस कि टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण के कारण वनवे व्यवस्था थी। खरखोदा थाना क्षेत्र के केली गांव निवासी नरेंद्र की बेटी की बुधवार की रात शादी थी। बारात गंगा नगर थाना इलाके के अम्हेड़ा गांव से आई थी।
रात करीब दो बजे जब बारात चली गई इंडिगो कार धनोता गांव के पास रोडवेज बस से टकरा गई। रोडवेज मेरठ की तरफ आ रही थी। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि बस नहीं पलटी नहीं तो बस सवार यात्री भी चपेट में आ सकते थे।