फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन

विज्ञापन
सरधना। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड ​शिविर का समापन हुआ। संस्थान
विज्ञापन
सरधना। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। शिविर में जूनियर वर्ग की कक्षा 6, 7 व 8 और सीनियर वर्ग कक्षा 9 से 11वीं की छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


शिविर के दौरान छात्राओं को टेंट लगाना, बिना आग के भोजन बनाना और स्काउट गाइड से संबंधित अन्य गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर निर्णायक समिति ने परिणाम घोषित किए। जूनियर वर्ग में टोली संख्या 6 और 7 संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रही। टोली संख्या 9 ने द्वितीय और टोली संख्या 3 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में टोली संख्या 10 प्रथम, टोली संख्या 17 द्वितीय और टोली संख्या 12 तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आयुष गुप्ता, प्रबंध समिति उपाध्यक्ष प्रदीप मित्तल आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य वंदना मित्तल रस्तौगी ने अतिथियों, शिक्षकों और छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें