फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बाइक सवार तीन की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में बाइक सवार तीन की मौत, एक घायल
विज्ञापन

मवाना/खरखौदा। थाना क्षेत्र के गांव निलौहा के समीप रविवार देर शाम घोड़ा तांगा और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों बाइक सवार गांव अक्खेपुर थाना इंचौली निवासी थे। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कबट्टा मोड़ पर शनिवार रात एक ट्रैक्टर ने मोपेड को टक्कर मार दी। जिसमें मोपेड सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा के मुताबिक देर शाम गांव निलौहा से अक्खेपुर संपर्क मार्ग पर बाइक सवार दो किशोरों की घोड़ा तांगा से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक घोड़ा तांगा मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक सवार शाइन (16) पुत्र मदन सिंह तथा अंकुश (15) पुत्र राजवीर निवासीगण ग्राम अक्खेपुर थे। वहीं, पुलिस ने घोड़ा तांगा को कब्जे में ले लिया। मृतकों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार किशोरों ने यदि हेलमेट पहना होता तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर, गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव तौड़ी निवासी हसनैन अपने 10 वर्षीय पुत्र वाहिद के साथ मोपेड पर मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्राम असौड़ा जा रहा था। वे रात में करीब 10 बजे खरखौदा क्षेत्र में गांव कबट्टा के सामने पहुंचे। सामने से तेजी से आ रहे ट्रैक्टर ने मोपेड में टक्कर मार दी। जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराने के लिए चली। वाहिद ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हसनैन को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक पक्ष की ओर से आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें