फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट लूटने के मामले में दो बदमाश पकडे़, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलेट लूटने के मामले में दो बदमाश पकडे़, जेल भेजा
विज्ञापन

सरधना। कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान लूटी गई बुलेट बाइक के साथ दो बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा व चाकू बरामद किया। रविवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
सरूरपुर थाना क्षेत्र के पांचली गांव निवासी गगन पुत्र दीपक से तीन माह पूर्व द्रोण पब्लिक स्कूल के निकट हथियारबंद बदमाशों ने उसकी बुलेट व हजारों की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी। दो दिन पूर्व नगर में लोगों ने लूटी गई बाइक को पहचान लिया और एक आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, थानाध्यक्ष ब्रिजेश कुुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात बिनौली रोड पर चेकिंग के दौरान लूट की बुलेट के साथ दो युवकों को दबोचा। तलाशी में एक के पास तमंचा व एक के पास चाकू मिला। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपी नितिन पुत्र कालूराम व गौरव उर्फ भूरा पुत्र सत्यवीर निवासी गांव बामनौली थाना दोघट बागपत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें