फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, तीन को लगी गोली दो फरार, तमंचे व कारतूस बरामद

Wed, 24 Jul 2019 10:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके से बरामद तमंचे और कारतूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत में बुधवार तड़के पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हो गए। जबकि उनके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन


खेकड़ा थानाक्षेत्र में फखरपुर मार्ग पर गोठरा रेलवे अंडरपास के समीप पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार बदमाशों के  क्षेत्र में सक्रिय होने की सूचना पर पुलिस ने  इलाके की घेरा बंदी कर ली।

विज्ञापन

पुलिस से सामना होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार होने लगे। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान मौका पाकर उनके दो अन्य साथी फरार हो गए। 

पुलिस के मुताबिक तीनों बदमाशों को गोली लगी है, तीनों  को सीएचसी में कराया भर्ती । बदमाशों से तीन तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस की टीमें जंगल में फरार हुए दो बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाश संजय, अरविंद और हमसुदीन हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें