फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: हाईवे पर 3.19 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 19 Mar 2026 12:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 3.19 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार। बरामद माल की कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम को बड़ी सफलता मिली है। जिवाना टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई है।
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर गिरफ्तारी
मादक पदार्थ निरोधक दस्ता मेरठ और रमाला पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर जिवाना टोल प्लाजा पर घेराबंदी की।जैसे ही संदिग्ध कार वहां पहुंची, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

कार से 3.19 किलो अफीम बरामद
तलाशी के दौरान कार से 3.19 किलो अफीम बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपियों के पास से नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

मध्य प्रदेश से लाई गई थी अफीम
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश से अफीम लाकर क्षेत्र में बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार, तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़ी अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है।

तीनों आरोपी जेल भेजे गए
गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।पुलिस अब इस मामले में अन्य तस्करों और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें