उच्च अधिकारियों ने प्रकट किया असंतोष
डीएसओ ने कहा कि उच्च अधिकारियों की ओर से गैस को लेकर लगातार समीक्षा की जारी है। अधिकारियों ने इस मामले पर असंतोष प्रकट किया है और व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सरल तरीके से गैस बुक करने के बाद सिलिंडर की घर पर डिलीवरी भी होनी चाहिए।
सभी गैस कंपनियों को अपनी एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की सुविधा को प्राथमिकता देकर उन्हें घरेलू गैस दी जाए, जिससे वे एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं। लोगों को बताया जाए कि वे घर पर रहकर ऑनलाइन गैस बुकिंग करें और उन्हें बुकिंग के दो से चार दिन कर अंदर घर पर ही सिलिंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा। सभी गैस एजेंसी संचालक अपने मोबाइल नंबर खुले रखेंगे और लोगों को संतोषजनक उत्तर देंगे।
कॉमर्शियल गैस को लेकर बढ़ ही परेशानी
घरेलू गैस की कोई कमी नहीं होने की बात सभी कह रहे हैं, लेकिन कॉमर्शियल गैस सप्लाई के सुचारू होने पर कोई भी बात नहीं कर रहा। केवल अस्पताल, स्कूल-कॉलेज के लिए ही गिने-चुने कॉमर्शियल सिलिंडर मिलने के बाद उसकी सप्लाई बढ़ने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। इससे कॉमर्शियल गैस प्रयोग करने वाले संस्थानों की हालत खराब हो रही है।