फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 10 कछुओं के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
ब्रह्मपुरी पुलिस ने कछुआ बेचने वाले तीन आरोपी किये गिरफ्तार - फोटो : बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर एक साथ आई तीन ट्रेनें।
विज्ञापन
मेरठ। वन विभाग और ब्रह्मपुरी पुलिस ने सोमवार को ग्राम सोनपुर हापुड़ देहात निवासी राम कुमार, कोठी गेट अहाता हापुड़ निवासी अनुज और असोड़ा हापुड़ निवासी शाहरुख को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 इंडियन टेन कछुए बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी आयुुष विक्रम सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुरी पुलिस और वन विभग की टीम का सूचना मिली थी कि कछुओं को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर तीनों को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ में पता चला कि ये काफी समय से कछुओं को बेच रहे थे। कछुओं को बेचना प्रतिबंधित है। हापुड़ से कछुए बेचने के लिए मेरठ आते थे। जानकारी मिली है कि इनके कई गैंग काम कर रहे हैं, उनकी भी धरपकड़ की जाएगी। एसपी सिटी ने बताया कि कछुओं को कहां बेचा जाता था। जिन्हें बेचते थे वे कछुओं का क्या करते हैं, यह जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें