फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, रिटायर्ड फौजी समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2019 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
stf arrested a gang - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आर्मी इंटेलीजेंस के इनपुट पर एसटीएफ मेरठ ने रिटायर्ड फौजी सहित तीन लोगों को धोखाधड़ी में गिरफ्तार किया है। आरोपी आर्मी और पुलिस भर्ती कराने का ठेका लेते थे। फर्जी मेडिकल और प्रमाण पत्र भी तैयार करते थे। इस गिरोह में कई लोग शामिल है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में फर्जी प्रमाण पत्र बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह के मुताबिक, रिटायर्ड फौजी देवेंद्र शर्मा निवासी बुढ़सैनी बालैनी बागपत (हाल पता सरस्वती एंक्लेव -17 रोहटा रोड), नवनीत अग्रवाल निवासी गोरई इगलाश अलीगढ़ और प्रवीण भारद्वाज उर्फ राहुल पंडित उर्फ गोगा निवासी मढाहबीबपुर पिसावा अलीगढ़ (हाल पता यमुनापुरम मॉल के पीछे बुलंदशहर) को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि आर्मी इंटेलीजेंस का इनपुट था कि एक गिरोह सेना और पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से 3-4 लाख रुपयेे लेता है। एक अभ्यर्थी आर्मी भर्ती के दौरान दौड़ में फेल हो गया था। उसको पास कराने के एवज में इस गैंग ने 50 हजार रुपये लेकर फर्जी प्रमाण पत्र दिया था।

आरोपी देवेंद्र 2015 में आर्मी से रिटायर्ड हुआ था। आरोपी नवनीत अग्रवाल ने बताया कि अलीगढ़ में उसकी कंप्यूटर रिपेयरिंग और फोटो स्टेट की दुकान है। आरोपी प्रवीण भारद्वाज और सोनू चौधरी के कहने पर वह अभ्यर्थियों को फर्जी प्रमाण पत्र उपलब्ध करता था।

इस गिरोह ने पैसा लेकर दर्जनों अभ्यर्थियों को फर्जी प्रमाण पत्र दिये हैं। गैंग वेस्ट यूपी में चार साल से सक्रिय है। आगरा में होने वाली आर्मी भर्ती में बुलंदशहर से कुछ अभ्यर्थियों को पहुंचना था। इसकी जानकारी लगने पर एसटीएफ ने तीनों आरोपियों को बुलंदशहर में ही दबोच लिया। आरोपियों से कई अभ्यर्थियों की मार्कशीट, सनद, एक गाड़ी, 25 सौ रुपये, फर्जी प्रमाण पत्र, कंप्यूटर समेत अन्य सामान मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें