दौराला। सिवाया टोल प्लाजा के पास पुलिस ने हाईवे किनारे शराब पीकर गाड़ी में तेज आवाज में अश्लील गाने बजाने और हुड़दंग कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
थाने पर दर्ज कराई प्राथमिकी में उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि 16 मार्च की रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक सिवाया टोल प्लाजा के पास हाईवे किनारे कार खड़ी कर शराब पी रहे हैं और तेज आवाज में अश्लील गाने बजाकर राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने काले रंग की कार के पास खड़े तीन युवकों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम दौराला निवासी शिवम, गायत्री हाइट सरधना रोड कंकरखेड़ा निवासी विवेक चौधरी और दौराला निवासी अंकुर अहलावत बताया। तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला, लेकिन तीनों नशे की हालत में पाए गए। पुलिस ने कार सीज कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि तीनों का सीएचसी दौराला में मेडिकल परीक्षण कराया गया और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।