फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारी से घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र में खाद-बीज व्यापारी के साथ मारपीट और घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना रोहटा में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा रोहटा निवासी अभिषेक गर्ग पुत्र अनिल गर्ग की पूठ खास में खाद-बीज की दुकान है। आरोप है कि पड़ोसी दीपक गुप्ता उर्फ दिपांश, विशाल कुमार, सुनील गुप्ता, राहुल, सोनू समेत अन्य लोगों ने उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, कुछ आरोपी घर में घुस आए और परिवार के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं दुकान पर मौजूद नितिन नामक युवक के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर उसे धमकाया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें