फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छेड़छाड़ से तंग छात्रा के जान देने की कोशिश के मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। छेड़छाड़ और फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी से परेशान 12वीं की छात्रा ने शुक्रवार को कपूर की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मुख्यारोपी आदित्य, उसकी मां सुरेंद्री और बहन अर्चना को गिरफ्तार कर लिया। वहीं छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


टीपीनगर थाना क्षेत्र निवासी छात्रा के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि संजय कॉलोनी निवासी आदित्य उनकी बेटी को काॅल कर और रास्ते में परेशान करता है। आरोपी सोशल मीडिया अकाउंट से उसके फोटो लेकर एडिट कर वायरल करने की धमकी देता है। आरोपी का नंबर ब्लाॅक करने पर वह अन्य नंबरों से कॉल करता है। परिजनों के बात करने पर वह उन्हें भी धमकी देता है। पुलिस से शिकायत करने जाने पर आरोपी ने छात्रा के चाचा को पत्थर मारा था। इसके बाद पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी पक्ष ने पथराव किया था। इसमें एक सिपाही भी चोटिल हुआ था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था।
इसके बाद शुक्रवार सुबह आरोपी की मां व बहन पीड़िता के घर पहुंचीं थी। उन्होंने पीड़िता और उसके परिजनों को प्राथमिकी वापस लेने के लिए धमकी दी थी। आरोपियों की हरकत से परेशान होकर कूपर की गोलियां खा लीं थीं। उसे अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गईं थीं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें