सरूरपुर। पुलिस गिरफ्त में गैंगस्टर के आरोपी। पुलिस
सरूरपुर। थाना पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी समीर, अहमद व अनस निवासी कस्बा हर्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर थाना सरूरपुर में करीब आधा दर्जन प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। इनके विरुद्ध थाना सरूरपुर में लूट, चोरी सहित करीब आधा दर्जन प्राथमिकी दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत भी इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।