फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथ मंदिर विवाद: रिसीवर की नियुक्ति को चुनौती, जिला जज कोर्ट में सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सदर स्थित जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट और पुजारी के बीच चल रहा विवाद गहरा गया है। एसीएम सदर द्वारा नियुक्त किए गए रिसीवर को जिला जज की अदालत में चुनौती दी गई है। न्यायालय ने मामले की शेष सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तिथि तय की है।
मंदिर के ट्रस्टी और पुजारी गणेश दत्त शर्मा के बीच मंदिर के कार्यों को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद लंबे समय से जारी था। इससे शांति व्यवस्था भंग होने की लगातार आशंकाएं बनी हुई थीं। प्रकरण की रिपोर्ट मिलने पर एसीएम सदर ने मंदिर में तहसीलदार और सदर इंस्पेक्टर को रिसीवर नियुक्त किया। रिसीवर ने मंदिर में पूजा के लिए एक अलग पंडित को नियुक्त कर दिया था।
विज्ञापन

पुजारी गणेश दत्त शर्मा ने एसीएम के इस आदेश को जिला जज के यहां चुनौती दी है। पुजारी की ओर से पूर्व महामंत्री एडवोकेट राजेंद्र राणा ने पक्ष रखा। उन्होंने प्रार्थना की कि 16 जुलाई (आज) को जगन्नाथ भगवान की यात्रा निकाली जानी है। यह यात्रा दशकों से पुजारी द्वारा ही निकाली जाती रही है। उन्होंने अंतिम सुनवाई तक पुजारी गणेश दत्त शर्मा को पूजा और यात्रा निकालने की अनुमति देने का आग्रह किया।
ट्रस्ट और सरकार का पक्ष
ट्रस्ट के अधिवक्ता संजय शर्मा ने पुजारी के अनुरोध का विरोध किया। उन्होंने बताया कि पुजारी को केवल मौके पर पूजा करने का अधिकार था। उनके द्वारा मौके पर व्यावसायिक कार्य किए जा रहे थे। सरकार की ओर से डीजीसी केके चौबे ने रिसीवर की नियुक्ति को शांति व्यवस्था के लिए सही निर्णय बताया।
विज्ञापन

न्यायालय ने मामले की अंतिम सुनवाई तक एसीएम द्वारा नियुक्त रिसीवर के आदेश में दखल न देने की राय रखी। अदालत ने कहा कि रिसीवर की नियुक्ति शांति व्यवस्था के लिए की गई थी। न्यायालय ने इस प्रकरण की शेष सुनवाई के लिए 16 जुलाई यानी आज की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें