फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे से चोरी की गई बाइक के साथ आरोपी सालिम उर्फ मन्नू, अब्दुल कादिर और यूसुफ को थाना सरूरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम थाना पुलिस गांव डाहर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच तीनों आरोपी बिना नंबर की बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि जिस बाइक पर आरोपी सवार थे वह बाइक दिल्ली के थाना सीमापुरी निवासी रोहित शर्मा के नाम पर पंजीकृत है। जो एक मई को चोरी हो गई थी। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें