फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लापता किशोरी बरामद, कई युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कस्बे से 25 दिन से लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोरी से पूछताछ और मोबाइल में मिली कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कस्बा निवासी 17 वर्षीय किशोरी 25 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। किशोरी की मां ने गंगानगर क्षेत्र के एक युवक पर शंका जाहिर करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार रात किशोरी की तलाश में पानीपत में दबिश दी। वहां किशोरी के मिलने के बाद उससे पूछताछ की। उसके मोबाइल से मिली कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी सभी से पूछताछ में लगे हैं। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि मेडिकल परीक्षण के बाद किशोरी के बयानों के आधार पर ही आरोपों की पुष्टिकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें