मुंडाली। गांव समयपुर निवासी विनोद पुत्र सगवा सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 अप्रैल को वह अपनी खाद, बीज की दुकान से मेरठ गया था। उसके जाने के बाद 14 वर्षीय बेटा भानू प्रताप सिंह दुकान पर बैठा था।
गांव नंगला कबूलपुर के मुलू और नकुल उसकी दुकान पर पहुंचे और जातिसूचक शब्दों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गोली से उड़ाने की धमकी दी। भानू प्रताप ने बताया कि उनके हाथों में तमंचे भी थे। पीड़ित ने बताया कि गांव नंगला कबूलपुर में श्मशान को लेकर जातीय संघर्ष चल रहा है, जिससे कुछ लोग उसकी हत्या करना चाहते हैं। पीड़ित ने मामले से सीओ किठौर और एसओ मुंडाली को अवगत कराते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच सीओ किठौर को सौंपी गई है।