मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र की एक युवती को अश्लील वीडियो न भेजने पर रिश्ता तुड़वाने की धमकी मिल रही है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
युवती ने बताया कि अज्ञात नंबर से उसे लगातार मैसेज आ रहे हैं। मैसेज करने वाला युवती से कह रहा है कि वह अपनी अश्लील वीडियो बनाकर भेजे। यदि वह ऐसा नहीं करती है जो उसका रिश्ता तुड़वा दिया जाएगा। आरोपी ने मैसेज में कहा है कि यदि तब भी शादी नहीं टूटी तो उसे जान से मरवा दिया जाएगा।
पीड़िता ने बताया कि इस धमकी के बाद वह बुरी तरह डरी हुई है। उसे रिश्ता टूटने का डर है, वहीं जान का भी खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने टीपीनगर थाने में तहरीर दे दी है।
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात की तस्वीरें: पहले ईंट-पत्थरों से पीटकर उतारा मौत के घाट, और फिर...
एसओ टीपी नगर विजय गुप्ता का कहना है कि युवती बहुत डरी हुई व सेहमी हुई थी। आरोपी लगातार अश्लील वीडियो भेज रहा था। पुलिस आरोपी को ट्रेस कर रही है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। युवती को समझाया गया है कि परेशान न हो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/