फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जमीन बेचने का विरोध करने पर दी धमकी

विज्ञापन
मवाना- सठला निवासी किसान प्रवीण थाने पर जबरन जमीन बेच रहे लोगों के ​खिलाफ ​शिकायत करता। स्रोत :
विज्ञापन
मवाना। सठला गांव निवासी किसान प्रवीण ने एक महिला समेत पांच लोगों पर उसकी बिना स्वीकृति के जमीन बेचने का प्रयास करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर उक्त लोग किसान को धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रवीण ने बताया कि उसे पट्टे में जमीन मिली थी, जिसका खसरा संख्या 00776 रकबा 0.2320 है। उसके अलावा इस पर एक महिला समेत पांच लोग सह खातेदार हैं। आरोप है कि उक्त लोग बिना उसकी स्वीकृति के भूमि को बेचने की फिराक में हैं और एक खरीदार से लगातार संपर्क साधे हुए हैं। उसे मामले की जानकारी हुई तो उसने सह खातेदारों का विरोध किया, जिस पर उक्त लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने सोमवार को मवाना थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। सीओ पवन लवानिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें