फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला को धमकाया, अश्लील टिप्पणी की

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला को धमकाया, अश्लील टिप्पणी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाने की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अज्ञात लोगों पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे बदनाम करने, अश्लील टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पल्लवपुरम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाने पर दर्ज प्राथमिकी में महिला ने बताया कि कुछ दिनों से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे फोन कर धमकाया जा रहा है। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उसका नंबर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इसके बाद कई नंबरों से फोन और वीडियो कॉल आने लगे। आरोपी उसके और बच्चों के बारे में जानकारी होने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और पैसे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ लोग उसकी निजी फोटो और वीडियो को संपादित कर वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। महिला ने कुछ मोबाइल नंबरों और आईडी को ब्लॉक कर दिया है। पुलिस से फर्जी आईडी और नंबरों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें