सरधना। थाना क्षेत्र के समसपुर सुरानी गांव में चोरों ने एक मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
समसपुर सुरानी निवासी मोंटी पुत्र सुनील कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव में स्थित हनुमान मंदिर में 19 जनवरी की रात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी चोरी कर ले गए। घटना का पता उस समय चला जब सुबह श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। घटना के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की है। पीड़ित ने पुलिस से चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।