फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टीबी की जांच के लिए आने वालों का निशुल्क करना होगा एक्सरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 24 मार्च 2025 तक सभी डायग्नोस्टिक केंद्रों पर टीबी की जांच कराने आने वाले लोगों का एक्सरे निशुल्क करना होगा। इसके लिए सीएमओ ने सभी डायग्नोस्टिक केंद्रों को पत्र लिखा है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि इसमें शिथिलता न बरती जाए। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया का कहना है कि 100 दिवसीय टीबी रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है, जो इस साल 24 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान सभी डायग्नोस्टिक केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके यहां खुद से टीबी की जांच के लिए आने वाले लोगों का एक्सरे निशुल्क किया जाए।
विज्ञापन

टीबी धनात्मक पाए जाने वाले मरीजों की एक्सरे फिल्म को मरीजों को उपलब्ध भी कराना पड़ेगा। वहीं, कुछ डायग्नोस्टिक सेंटर चलाने वाले नाराजगी जता रहे हैं। आईएमए के पूर्व सचिव डॉ. अनिल नौसरान का कहना है कि यह तुगलकी फरमान है। क्या स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डायग्नोस्टिक केंद्रों को सब्सिडी पर या निशुल्क फिल्म दी जाएगी। अगर ऐसा नहीं है तो फिर उन पर ये निर्देश क्यों थोपे जा रहे हैं। वहीं, सीएमओ का कहना है कि यह शासन के निर्देश हैं, इनका पालन किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें