मेरठ। दिल्ली रोड पर शनिवार सुबह रैपिड ट्रेन ट्रैक के फ्लाईओवर में कंटेनर फंस गया। इससे काफी देर तक जाम की स्थिति रही और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कंटेनर फुटबाल चौराहे की ओर से दिल्ली की ओर जा रहा था। रैपिड ट्रेन के ट्रैक फ्लाईओवर के बराबर से गुजरते हुए चालक का ध्यान भटका तो कंटेनर का पिछला हिस्सा फ्लाईओवर के नीचे फंस गया। काफी देर तक चालक उसे निकालने की कोशिश करता रहा। इस दौरान वाहन की कतार लगनी शुरू हो गई। बाद में सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह कंटेनर को फ्लाईओवर के नीचे से निकलवाया। इसके बाद ही यातायात सुचारू हुआ। संवाद