फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक नगरी हमारी इसे स्वच्छ रखने की है जिम्मेदारी : सुधा खटीक

सार

हस्तिनापुर के पांडव टीले पर नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई। अभियान से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
पांडव टीले पर सफाई करती चेयरपर्सन सुधा खटीक स्रोत संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर। स्वच्छता सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत कस्बे के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के केंद्रीय संरक्षित स्मारक स्थल पांडव टीला उल्टा खेड़ा के रघुनाथ महल पर सफाई अभियान चलाकर जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक रही। उनके साथ किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप प्रधान मौजूद रहे। सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद् नीति के नेतृत्व में चलाए गए अभियान स्वच्छता ही सेवा, एक दिन, एक घंटा एक साथ कार्यक्रम के अंतर्गत पांडव टीले पर सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने सफाई कार्यों में श्रमदान किया। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने पुरातत्व विभाग के सभी पदाधिकारियों के साथ सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में वार्ड सभासद सपना, नीरज, वह पुरातत्व विभाग के कर्मचारी अरविंद राणा, योगेश शर्मा, शुभम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें