फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं ने किया दिल्ली के प्रमुख स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण

सार

रोहटा के श्री शालिगराम शर्मा स्मारक बालिका जूनियर हाई स्कूल की छात्राओं एवं स्टाफ ने नई दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस यात्रा में उन्होंने संसद भवन, राजघाट सहित कई ऐतिहासिक एवं राजनीतिक स्थलों का अवलोकन किया। छात्राओं को भारतीय लोकतंत्र और संविधान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
रोहटा। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक बालिका जूनियर हाई स्कूल रासना की छात्राओं ने शै​क्षिक भ्रमण क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहटा। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक बालिका जूनियर हाई स्कूल रासना की छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने आशीष चौधरी कलीना के निर्देशन और मयंक त्यागी के नेतृत्व में नई दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण किया।यात्रा का उद्देश्य छात्राओं को भारत की राजनीतिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से अवगत कराना था।
विज्ञापन

भ्रमण की शुरुआत रायसेना हिल्स स्थित राष्ट्रपति भवन, दरबार हॉल और अमृत उद्यान से हुई। नवीन संसद भवन का भ्रमण किया। छात्राओं ने लोकसभा और राज्यसभा के केंद्रीय कक्षों को देखा और संसद की कार्यप्रणाली के बारे में जाना। भारतीय लोकतंत्र, गणतंत्र और संविधान से जुड़ी विभिन्न प्रदर्शनियों व संग्रहालयों का अवलोकन किया। छात्राएं संविधान भवन पहुंची, जहां उन्होंने सेंट्रल हॉल, लाइब्रेरी हॉल और ब्रिटिश कालीन सुप्रीम कोर्ट कक्ष का भ्रमण किया। राजघाट और किसान घाट पर छात्राओं ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षक अंकुर त्यागी ने छात्रों को महान व्यक्तित्वों के जीवन व कार्यों की जानकारी दी। इस शैक्षणिक यात्रा में सुमित शर्मा, हर्षवर्धन त्यागी, सचिन त्यागी, अक्षित त्यागी, रवि सिंह चिंदौड़ी और कनिष्क त्यागी ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें