ये तो सच है कि ज्यादातर लोग बीमारियों से सावधान रहते हैं, लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी होती है जिनके बारे में जानते हुए भी इंसान उन बीमारियों से बच नहीं पाते हैं। जैसे कि कैंसर, एड्स और इस तरह की कई ऐसी बीमारियां है जो बहुत खतरनाक हैं। माना जाता है कि इन बीमारियों के बारे में ज्यादातर लोगों पता ही नहीं होता हैं। जिसकी वजह से वो इन बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।
ये कल्चरल डिसऑर्डर हैं
मनुष्य को खतरनाक बीमारी का डर
वैसे कहा जाता है कि ये कल्चरल डिसऑर्डर हैं, यानी ऐसे मनोरोग, जो किसी खास कल्चर में ही पाए जाते हैं। आज हम आपको ऐसी कई बीमारियों के बारे में बताएंगे। डिसऑर्डर एक कल्चरल बीमारी है जो ज्यादातर चीन में पाई जाती है। इसमें पुरुष को ये लगने लगता है कि उसका पेनिस सिकुड़ने लगा है और शरीर में वापस जाने लगा है। ऐसे में उसे लगने लगता है कि इस तरह एक दिन उसका पेनिस गायब हो जाएगा। और उसे मौत का भय सताने लगता है।
प्रेगनेंट महिला के पति को लगने लगता है प्रेगनेंट होने का डर
कैंसर और एड्स की बीमारी
वहीं एक बीमारी कोउवेड सिंड्रोम भी है। इस बीमारी के चलते प्रेगनेंट महिला के पति को लगने लगता है कि वह भी प्रेगनेंट है। यही नहीं, उसमें प्रेगनेंसी के कई लक्षण भी आ जाते हैं, जैसे कि वजन बढ़ना, उल्टियां आना, सिर घूमना, लेबर पेन आदि। मर्दों पर इस रोग का तब ज्यादा असर होता है, जब महिला अपने बच्चे को जन्म देने वाली होती हैं। हालांकि इस तरह के केस विदेशों में ज्यादा होते हैं।
इंसानी मांस खाने और खून पीने की इच्छा ज्यादा होती है
जब इंसान को लग जाती हैं अजीब बीमारी
बता दें कि वेंडिगो डिसऑर्डर से ग्रस्त व्यक्ति को इंसानी मांस खाने और खून पीने की इच्छा ज्यादा होती है। ऐसे में उसे लगता है कि वह एक तरह का नरभक्षी या भेड़िया मानव बन गया है। इस तरह की बीमारी भी पश्चिमी देशों में ज्यादा देखने को मिलती है।