फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से नकदी व जेवरात समेत लाखों का सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र के गांव बपारसी में मंगलवार देर रात चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए नकदी, जेवरात और जरूरी दस्तावेज समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह परिजनों को अलमारी और बक्से खुले मिले। पीड़ितों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

गांव बपारसी निवासी दिनेश पुत्र नाहर सिंह ने बताया कि उनके घर में ही कन्फैक्शनरी की दुकान है। मंगलवार रात अज्ञात चोर घर में घुस आए और कमरे में रखी अलमारी से 55 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। गांव के ही सोमपाल पुत्र प्रेमपाल के घर भी चोरों ने धावा बोलते हुए एक छोटा बक्सा चुरा लिया, जिसमें लगभग पांच हजार रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।
पीड़ित दिनेश और सोमपाल ने बताया कि चोरों के आने की कोई भनक नहीं लगी। उन्होंने आशंका जताई कि चोरों ने संभवतः किसी नशीले पदार्थ का इस्तेमाल कर उन्हें बेहोश किया और फिर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों ने पुलिस से गांव में रात्रि गश्त बढ़ाने और शीघ्र चोरी का खुलासा करने व चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें