फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में लाखों की चोरी: दुकान में लगा ताला टूटा...गल्ला खाली, मोबाइल गायब, CCTV में चेहरा छोड़ गए चोर

Wed, 21 May 2025 04:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में प्लाईवुड दुकान में चोरों ने लाखों रुपये और मोबाइल चोरी कर लिए। घटना CCTV में कैद, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। व्यापारियों में रोष फैल गया है।

 

विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष युवा शैंकी वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस को सीधी चुनौती देते हुए मोदीपुरम चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित ईशा प्लाईवुड एंड हार्डवेयर प्रतिष्ठान में लाखों की चोरी को अंजाम दे डाला। दुकान मालिक शाहनवाज बुधवार सुबह जब प्रतिष्ठान पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले और सारा सामान अस्त-व्यस्त था।

विज्ञापन


शाहनवाज के अनुसार, गल्ले में रखे करीब 1.75 लाख नकद और दो मोबाइल फोन चोर ले गए। चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो संदिग्धों के चेहरे भी स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP: 'परिजन ने बुलाया था...रिश्ते को थे तैयार'; युवक और किशोरी के फ्लाईओवर से छलांग लगाने के मामले में नया दावा

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहनवाज ने तत्काल महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा को सूचित किया। वह अपने साथियों समेत दुकान पर पहुंचे और थानाध्यक्ष अखिलेश गौड़ को भी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शाहनवाज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

व्यापारियों ने इस घटना को लेकर भारी नाराजगी जताई और थानाध्यक्ष से खुलासे की मांग की। थाना प्रभारी ने 8 दिन में खुलासा करने का भरोसा दिलाया, जिस पर व्यापारी नेता शैंकी वर्मा ने चेतावनी दी कि तय समय में चोर न पकड़े गए तो वे एसएसपी से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराएंगे।

घटना के समय दिनेश सर्राफ, कमलेश्वर कुमार, पल्लवपुरम व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, जयदीप चौहान आदि व्यापारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें